पुरुषों के साथ शान से खेलीं शिवांगी और संजुला, ओटामेंडी ने दागे 8 गोल

भावनगर पोलो ट्रॉफी में शुक्रवार को खेला गया मैच कुछ अलग-अलग सा था। पीपीसी में खेले गए इस मैच में दो महिला पोलो खिलाड़ी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थीं। मैच था विमल एरिओन एचीवर्स और वी पोलो के बीच। एचीवर्स की तरफ से खेलने उतरी शिवांगी जयसिंह और वी पोलो के लिए मोर्चा संभाला संजुला मान ने। बेशक दोनों में से कोई भी गोल नहीं कर सकीं लेकिन उनके खेल ने पोलो प्रेमियों को जमकर रोमांचित किया। इस मैच में एचीवर्स ने वी पोलो को 5-3 से हराया। एचीवर्स के लिए शमशीर अली ने 3, बातिस्ता अलबर्दी और साबिर गोदारा ने 1-1 गोल किया। वी पोलो के लिए गोंजालो यानजोन ने 2 और मुकेश सिंह ने 1 गोल किया। 12-9 से जीती मेफेयर टीम आरपीसी पर खेले गए दूसरे मैच में मेफेयर पोलो आर्टिज टीम ने कैरिसिल पोलो टीम को 12-9 से पराजित किया। मेफेयर के लिए अर्जेंटीनी खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने 8, दिनो धनखड़ ने 3 और विश्वरूप बजाज ने 1 गोल किया। कैरिसिल के लिए कुलदीप सिंह राठौड़ ने 4, हूर अली ने 3, हिम्मत सिंह बेदला और हुआन मार्टिन जूरी ने 1-1 गोल किए। ओटामेंडी ने डबल हैट्रिक बनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *