जयपुर | गोविंद नगर विकास समिति की ओर से आमेर रोड स्थित दशहरा कोठी पर विजयादशमी पर रावण दहन किया गया। समिति के अध्यक्ष नवल बिहारी तांबी ने बताया कि 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन के बाद शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान विधायक बालमुकुंदाचार्य, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, सचिव वीर जैन, सियारामदास महाराज, पार्षद अनीता जैन सहित अन्य मौजूद रहे।


