झारखंड से 10 अक्टूबर के बाद मानसून की वापसी:रांची में पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, कल के बाद मौसम साफ होने के आसार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में साफ दिख रहा है। रांची में दुर्गा पूजा के दौरान लगातार दो दिन बारिश हुई। शुक्रवार को भी सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन और ऐसे ही हालात बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। 5 अक्टूबर के बाद आसमान साफ होने की संभावना है, जबकि मानसून की वापसी 10 अक्टूबर के बाद मानी जा रही है। रांची में 11 वर्षों की बारिश का रिकॉर्ड टूटा इस साल रांची में पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। 2014 के बाद पहली बार मानसून के दौरान 1550 मिमी से अधिक बारिश हुई। जून में जहां सामान्य वर्षापात 197.6 मिमी होता है, वहां इस बार 587.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। जुलाई में सामान्य 324 मिमी की तुलना में 386 मिमी बरसात हुई। सितंबर में भी 212.3 मिमी के मुकाबले 276 मिमी वर्षा हुई। शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक बारिश देखने को मिली। अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान 4 अक्टूबर को उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। 5 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। 6 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। दीपावली और छठ पर साफ मौसम रांची में दुर्गा पूजा के दौरान लगातार बारिश से लोग प्रभावित हुए, लेकिन दीपावली पर ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई नया सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान साफ मौसम का अनुमान जताया है। हालांकि, 10 अक्टूबर के बाद की परिस्थितियों पर नजर रखनी होगी। अक्टूबर के अंत तक ठंड दस्तक देगी और मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *