श्रीगंगानगर में गुलाबी ठंड की दस्तक:पेड़-पौधों व वाहनों पर दिखी ओस की बूंदे, ग्रामीण इलाकों में छाई धुंध

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मौसम ने करवट ली है। तापमान में भारी गिरावट के साथ सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। शनिवार सुबह लालगढ़ जाटान, चक केरा, सुंदरपुरा, बनवाली सहित ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही। वाहनों और पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें साफ नजर आईं, जो गुलाबी ठंड की शुरुआत का संकेत दे रही हैं। होने लगा गुलाबी ठंड का एहसास कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। किसानों के लिए राहत, बुवाई आगे बढ़ी ठंड की शुरुआत ने किसानों के चेहरों पर भी रौनक ला दी है। सर्दी के कारण रबी फसलों की बुवाई का समय आगे बढ़ गया है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो मौसम की यह ठंडक गेहूं, सरसों और चने जैसी फसलों के लिए अनुकूल साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *