जल वितरण समिति हेमावास बांध से वर्ष 2025-26 की रबी फसल की सिंचाई के लिए जल वितरण समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को हेमावास रेस्ट हाउस में जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जल वितरण समिति हेमावास बांध एलएन मंत्री पाली की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में जिला कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि जल का संरक्षण व इसके दुरुपयोग न हो इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है उन्होंने सिंचाई के लिए व पीने के लिए पानी की आवश्यकता के बारे में सभी का पक्ष सुना। बैठक में सभी की सहमति से ये निर्णय लिया गया की हेमावास बांध के 2200 एमसीएफटी पानी में से 1675 एमसीएफटी सिंचाई के लिए वह पीने के लिए 525 एमसीएफटी पानी दिया जाएगा। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी,जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत,जल संसाधन विभाग के एसई रामनारायण चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता एवं सदस्य सचिव हेमावास बांध,जल संसाधन खंड शंकर सिंह, पीएचईडी के कानसिंह राणावत, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी , किसान प्रतिनिधि गिरधारी सिंह मंडली,चेनाराम ,घीसू लाल,पन्नाराम, भंवर लाल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अन्य किसान मौजूद रहे।


