इंदौर में विजयनगर टीआई की कमिश्नर से अहमदाबाद के बीजेपी नेता के ड्रायवर ने शिकायत की थी। बीजेपी नेता के लिए इंदौर के मंत्री के यहां से वरिष्ठ अफसरों को कॉल गया। इस मामले में जब पुलिस ने शिकायतकर्ता की जानकारी निकाली तो उस पर 8 मामले दर्ज मिले। वहीं शिकायतकर्ता का भतीजा भी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश निकला। जो सलमान लाला गैंग से जुड़ा हुआ है। कमिश्नर संतोष सिंह के पास ड्रायवर राघवेन्द्र रघुवंशी निवासी चित्रा नगर पहुंचा था। उसने बताया था कि 17 सितंबर की रात में में वह अपने घर के पास रिंगरोड से कार लेकर जा रहा था। तभी पेशाब करने रुका तो वहां पर विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल अपने ड्रायवर के साथ यहां जीप से पहुंचे ओर पूछताछ कर उसके साथ मारपीट की। वही उसे अपशब्द कहते हुए थाने ले जाने की बात कही। राघवेन्द्र से पूरा नाम पता पूछकर कहां कि मालिक अहमदाबाद में रहता है तो उससे बात करवा देना। राघवेन्द्र के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। लेकिन बाद में राघवेन्द्र ने इस मामले में अपने सेठ से बात की। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बात की ओर राघवेन्द्र को शिकायत लेकर कमिश्नर के पास भेजा। उन्होंने डीसीपी के मामले को भेजा और जांच एसीपी आदित्य पटोले को सौंपी। उन्होंने आवेदन की जांच शुरू की। जिसमें राघवेन्द्र की जानकारी निकाली तो उस पर ही करीब 8 अपराध मिले। जिसमें शराब पीने,मारपीट और अनुसूचित जाति के शब्दों के उपयोग करने के मामले निकले है। यह है प्रकरण
आपराधिक रिकॉर्ड (राघवेन्द्र सिंह पिता हरीसिंह रघुवंशी, पता 97 चित्रा नगर इंदौर) भतीजा सलमान लाला का साथी
राघवेन्द्र रघुवंशी के भतीजा सौरभ रघुवंशी है। वह विजयनगर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि सौरभ कुछ दिन पहले मारे गए बदमाश सलमान लाला का साथी है। उसका पुलिस इलाके में जुलूस भी निकाल चुकी है। हालांकि पुलिस अफसरों तक इन प्रकरणों की जानकारी भेजी गई है। उसे भी जांच में शामिल किया गया है।


