भू अभिलेख निरीक्षक खिलाफ चलेगा केश:एसीबी ने कोर्ट में चालान पेश किया, घर से मिले थे 42 रुपए लाख कैश

डूंगरपुर में बिलड़ी के तत्कालीन भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल के खिलाफ डूंगरपुर कलेक्टर से अभियोजन की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद एसीबी ने भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल के खिलाफ एसीबी कोर्ट उदयपुर में चालान पेश कर दिया है। एसीबी ने डेढ़ महीने पहले ट्रैप की कार्रवाई के बाद घर की तलाशी में 42 लाख कैश ओर 75 लाख रुपए के जेवर बरामद किए थे। नामांतरण खोलने की एवज में मांगी थी रिश्वत एसीबी उदयपुर की प्रभारी डॉ. सोनू शेखावत ने बताया कि 16 मई 2024 को एसीबी ने बिलडी के भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल ने कृषि भूमि का अलग-अलग नाम से नामांतरण खोलने की एवज में परिवादी से यह रिश्वत ली थी।। घर से मिले थे 42 लाख रुपए कैश मनपुर निवासी शंकरलाल पुत्र कानजी कटारा की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया था। आरोपी तत्कालीन भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल कृषि भूमि का अलग-अलग नाम से नामांतरण खोलने की एवज में 50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था। ट्रैप की कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम ने उसके घर की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान भी उसके घर से 42 लाख रुपए कैश मिले थे। वही 75 लाख रुपए के जेवर और कई जगहों पर बेशकीमती जमीन के दस्तावेज भी मिले थे। इस मामले में एसीबी ने कलेक्टर से अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। जिस पर डूंगरपुर कलेक्टर की ओर से अभियोजन की मंजूरी दे दी गई। इस पर एसीबी उदयपुर ने आरोपी भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल के खिलाफ शुक्रवार को एसीबी कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *