पंजाब के लुधियाना में दशहरा वाले दिन राम नगर इलाके में पड़ोसी ने युवक हिमांशू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या महज 50 रुपए के विवाद से जुड़ी है। गोली चलाने वाले गुलशन आरोपी का हिमांशू के साथ पैसों का विवाद था। कई बार हिमांशू उससे पैसे मांग चुका था जिस कारण आपस में ये गाली गलोच भी हो चुके है। गुलशन ने अपने किसी दोस्त से पिस्टल मंगवाया था और उसने हिमांशू पर गोली चला दी। सूत्रों मुताबिक पुलिस ने इस केस में गोली चलाने वाले आरोपी गुलशन को पकड़ लिया है। गुलशन पानी की टंकी में छिपा हुआ था। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करेगी। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है। एसएचओ बलविंदर कौर को मामले संबंधी जानकारी लेने के लिए फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… हत्या में इस्तेमाल अवैध रिवॉल्वर बरामद पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस नहीं है। उसने अपने पास अवैध हथियार रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिवॉल्वर आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।


