डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया गांव में पैदल युवक को कार ने टक्कर मार दी। कार में शराब भरी थी। हादसे के बाद हादसे के बाद कार में सवार दो तस्करों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब से भरी कार और पकड़े गए तस्कर को हिरासत में ले लिया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे बावरिया बस स्टैंड के पास हुई। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ा धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया- शराब से भरी कार सागवाड़ा की तरफ से सीमलवाड़ा की ओर जा रही थी। बांसिया गांव में कार ने सड़क किनारे खड़े नीलेश (20) पुत्र कावा कोटेड निवासी बांसिया को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार दोनों तस्कर भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। वहीं, दूसरा तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़ा गया तस्कर उदयपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान, हैड कॉन्स्टेबल सोहन लाल, सूचना अधिकारी करण भट्ट, विनोद पाटीदार और रोशन पाटीदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से शराब से भरी कार को बड़ी मुश्किल से टोचन कर थाने लाया गया। SHO रिजवान ने बताया- आरोपी से उसके फरार साथी का नाम-पता, शराब कहां से भरी गई थी और कहां ले जाई जा रही थी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।


