बुदनी दशहरा महोत्सव में अश्लील डांस:हिंदू उत्सव समिति के कार्यक्रम पर उठे सवाल, अध्यक्ष ने दी सफाई बोले- एक प्रस्तुति में हुई गलती

सीहोर जिले के बुदनी में दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में महिला डांसरों का अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो के तेजी से फैलने के बाद हिन्दू उत्सव समिति की जमकर आलोचना हो रही है। इस कार्यक्रम में बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। समिति अध्यक्ष बोले- केवल एक प्रस्तुति में गड़बड़ हुई
दशहरा उत्सव के लिए बने मंच पर रंगारंग कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हुआ और रात 3 बजे तक चला। रावण दहन के बाद रात 8.30 बजे मंच पर फिल्मी गानों पर महिला डांसरों ने प्रस्तुति दी, जो वीडियो में वायरल हो रही है। समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता का कहना है कि यह केवल एक प्रस्तुति थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया और मंच पर अश्लील डांस नहीं कराया गया। फिल्मी गानों पर महिला डांसरों ने प्रस्तुति दी
जानकारी के अनुसार, रावण दहन से पहले संस्कृति विभाग की तरफ से बुक किए गए श्री चंद्र माधव बारीक ग्रुप भोपाल ने हनुमान लीला की प्रस्तुति दी। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायक भार्गव के जाने के बाद मुंबई की संजीवनी बेलेन्दे और फिर जबलपुर के कलर्स ग्रुप की महिला डांसरों ने फिल्मी गानों पर प्रस्तुति दी। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने बताया कि जबलपुर के कलर्स म्यूजिकल ग्रुप को 50 हजार रुपए में बुलाया गया था। महिला डांसरों की प्रस्तुति रात 3 बजे तक चली। समिति ने स्पष्ट किया कि अश्लील डांस की प्रस्तुति केवल दो मिनट की थी और उसे तुरंत रोक दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *