बघाना में दशहरे के एक दिन बाद हुआ रावण दहन:राम लीला का हुआ मंचन, देर रात जमें रहे हजारों लोग

नीमच शहर के उपनगर बघाना के अरनियाकुमार में विजयादशमी के अगले दिन शुक्रवार रात रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन युवा दशहरा उत्सव समिति द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार किया गया। रावण दहन से पहले राम लीला का आयोजन किया गया। कलाकारों ने राम-लक्ष्मण, सीता-हनुमान, भारतमाता, रावण-कुंभकर्ण, राधा-कृष्ण और भगवान भोलेनाथ-पार्वती जैसे पात्रों का मनमोहक प्रदर्शन किया। परिक्रमा पूरी होने के बाद, उपस्थित अतिथियों ने रावण के पुतले का दहन किया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए बघाना और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अरनियाकुमार पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *