जयपुर के बिंदायका थाना पुलिस ने एक शातिर भूमाफिया को गिरफ्तार किया,आरोपी पर वैस्ट जिले के डीसीपी ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। आरोपी जमवारामगढ़ गृह निर्माण सहकारी समिति लि. जयपुर का अध्यक्ष भी हैं। गिरफ्तार भूमाफिया महेन्द्र सिंह की तलाश वैस्ट जिला पुलिस काफी समय से कर रही थी। बिंदायका थाने के स्पेशल टीम के महेन्द्र और जुगल ने कई दिनों तक हुलिया बदल कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। जिस के बाद कल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि परिवादी प्रशांत बुटोलिया ने एक रिपोर्ट बिंदायका थाने में दी। जिस में पीड़ित ने बताया कि गोपाल लाल योगी पुत्र साघुराम योगी, निवासी ग्राम गोपावास, तहसील चौमू जिला जयपुर 2 हेमन्त कुमार गंगवाल पुत्र मंगलचंद गंगवाल, निवासी मुरलीपुरा, जयपुर जिला जयपुर 3 कानाराम योगी पुत्र सत्यप्रकाश सत्यनारायण निवासी बिन्दायका थाने के पीछे बिन्दायका । सत्या नगर, ग्राम बिंदायका जिला जयपुर स्थित नव भारत गृह निर्माण सहकारी समिति. रजि. नं. 2622 ने विकसित की गई। कॉलोनी, सत्य नगर में दो प्लाट 7 व 8 क्षेत्रफल क्रमश 30.55 वर्गगज एवं 36.06 वर्गगज स्थित है, जिन के आवंटी इसी भूखंड के पास रह रहे हैं। 7.9.1997 को आवंटन पत्र सय रसीद तथा साईड प्लान के आवंटन पत्र जारी किये गये। पीड़ित ने भूखण्ड सं. 7 व 8 को प्रवीण सिंगोदिया पुत्र नाथू नाल सिंगोदिया, निवासी गायत्री भवन के पास नागौर को वर्ष 2023 को बेच दिये। आरोपी इन भूखंडों पर जबरन कब्जा करना चाहता हैं। जिस पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। गठित टीम और साइबर टीम ने मिल कर आरोपी महेन्द्र सिंह की कोल डिटेल प्राप्त की, प्राप्त कोल डिटेल का गहनता से अध्ययन किया गया। चूंकि आरोपी काफी शातिर किस्म का अपराधी है जो अलग अलग फोन नम्बर चेंज कर अलग अलग फोन इस्तेमाल करता है जिसके कारण कई नम्बरों की सीडीआर की जांच की गई। पुलिस थाना बिन्दायका की स्पेशल टीम के कॉन्स्टेबल महेन्द्र कुमार और जुगलकिशोर ने अपना हुलिया बदलकर अलग अलग स्थानों पर कई दिनों तक रेकी की। जगह जगह पर मुखबीर खास नियुक्त किये गये। टीस ने काफी लम्बे समय लगातार अथक प्रयास करते हुये महेन्द्र सिंह(55) पुत्र बगहावत सिंह निवासी ढाणी बाड़ान तहसील बैतडी थाना गुढ़ा जिला झूंझुनू को गिरफ्तार किया।


