RSS स्वयंसेवकों का पथ संचलन:राजाराम बोले- सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन अपनाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दौसा में 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक पथ संचलन और शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिकराय उपखण्ड मुख्यालय स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने शस्त्र पूजन किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- संघ ने शताब्दी वर्ष में पंच प्रण का आह्वान किया है कि सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन व नागरिक कर्तव्य आदि विषयों को समाज में लागू करना होगा। समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक समरसता का भाव हो, इसके लिए सभी जाति-वर्गों के बंधुओं के साथ समान व्यवहार करना होगा। राजाराम बोले- स्वदेशी अपनाएं उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने, पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने, आदर्श परिवार व्यव्स्था के लिए कुटुम्ब प्रबोधन अपने परिवारों में शुरू क​रने का आह्वान किया। उन्होंने कहा – सभी को राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ काम करना होगा। जिससे स्व आधारित भाव के साथ समाज परिवर्तन को दिशा दी जा सके। पथ संचलन और स्वागत शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कस्बे के प्रमुख रास्तों से अनुशासित पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश में कदमताल करते स्वयंसेवकों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और “वंदेमातरम, भारत माता की जय” के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद इस अवसर पर संस्कृत भारती के संगठन मंत्री विमल कुमार, विधायक विक्रम बंशीवाल, विद्या भारती के जिला व्यवस्थापक राजेन्द्र सोनी, अम्बेश जाखड़, कृष्णमोहन शर्मा, खण्ड कार्यवाह मनीष कुमार, बजरंग दल विभाग संयोजक नरेश मीणा, विहिप जिला मंत्री एडवोकेट खेमसिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *