मारपीट ओर हत्या के प्रयास में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार:गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा,5 हजार का इनाम भी था घोषित

भीलवाड़ा में अपराधियों की धर पकड़ और आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है।इसी के तहत पुर थाना पुलिस ने डीएसटी की हेल्प से मारपीट और हत्या का प्रयास करने के मामले में पिछले 4 साल से फरार चल रहे हैं 6 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुर थाना प्रभारी पुष्पा कटोरिया ने बताया कि 13 मई 21 को बागोर में रहने वाले लादू लाल ने एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि वो और उसका भाई शंकर गुर्जर नदी के पास जेसीबी से मिट्टी भराव कर रहे थे, इसी दौरान बाइक लेकर मनीष पिता महादेव, भेरू पिता रामेश्वर जाट सहित अन्य करीब 100 आदमी हाथ में लोहे के सरिया और चाकू तलवार लेकर आए और आते ही गाली गलौच कर मुझ पर और मेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया और हाथ पैर तोड़ दिए । बीच-बचाव में आए छोटू सिंह चुंडावत के साथ भी मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया और हाथ भी तोड़ दिया।पिस्तौल निकालकर हमें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मुरली और राहुल कुमावत मेरी बाइक, मेरा मोबाइल, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली ।उन्होंने मेरे ड्राइवर किशन जो जेसीबी का डीजल लेने गया था,उसको रास्ते में रोक कर उसके साथ भी मारपीट की और उसका पर्स और मोबाइल छीन कर ले गए और उसकी बाइक और 30 हजार कैश भी छीन लिए। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की, ये सभी पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग और उनकी डिटेल कलेक्ट करने के बाद 4 सालों से फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया । इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मण ( 26 ) पुत्र भगवान निवासी मांडल , ओमप्रकाश (26 ) पुत्र गोपी लाल गुर्जर मांडल , मोहित (25 ) पुत्र राजेश चौधरी मांडल , दामोदर (25 ) पुत्र सत्यनारायण मांडल, दिनेश (31) पुत्र रामपाल जाट मांडल , रोहित (28 ) पुत्र बाबूलाल निवासी बनेड़ा को गिरफ्तार किया । ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया, एएसआई जमनालाल, कांस्टेबल घेवर राम , विनोद कुमार, विक्रम सिंह,कालूराम,डीएसटी हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह ,साइबरसेल हेड कांस्टेबल दीपक जांगिड़,डीएसटी कांस्टेबल जीतू लाल,बनवारी,पवन, ऋषिकेश,अमृत पाल सिंह और रविंद्र शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *