वीर गुर्जर महापंचायत रविवार को पनियाला में:दहेज प्रथा बंद करने समेत समाज सुधार पर होगी चर्चा, तैयारियां पूरी

ग्राम पनियाला मोड़ स्थित श्री देवनारायण गोशाला में रविवार, 05 अक्टूबर को सुबह11 बजे से वीर गुर्जर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जारी हैं। संत बलरामदास महाराज सहित अन्य प्रमुख लोगों ने सभा स्थल का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। कोर कमेटी ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आयोजकों का अनुमान है कि इस महापंचायत में राजस्थान और हरियाणा के 30 तहसीलों से 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इनमें गुर्जर समाज के पंच-पटेल, युवा, महिलाएं आदि उपस्थित रहेंगे। सभा स्थल पर पानी, छाया, बैठक व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए व्यवस्था की गई है। पनियाला चौराहे से जुड़े नौ गांवों ने इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली है। महापंचायत में गुर्जर समाज के संत, शिक्षाविद् और प्रमुख जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। समाज सुधार के एजेंडे में दहेज प्रथा को बंद करना मुख्य विषय के रूप में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *