लुधियाना में नहर में डूबे युवक का शव मिला:सिर पर लगी चोट,छीना झपटी का है मामला; SHO बोले-नो बाइट,कुछ नहीं कह सकता

पंजाब के लुधियाना में दशहरा वाले दिन 2 अक्तूबर को गांव संगोवाल नजदीक जसपाल बांगड़ गांव के पास नहर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस केस में अभी 3 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक युवक गुरविंदर सिंह मनी के परिवार का आरोप है कि 10 से 12 लोगों ने मनी और उसके दोस्त के साथ मारपीट की थी और मनी को नहर में फेंक दिया था। आरोपियों की पहचान विजय कुमार, राम बाबू और अक्षय कुमार निवासी गणपति कालोनी गांव जसपाल बांगर के रूप में हुई है। इस कारण उसकी मौत हुई है। इस केस में मृतक मनी का शव 2 दिन बाद पुलिस को नहर से बरामद हो गया है। उसके शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। डाक्टरों का बोर्ड बना है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि मनी के सिर पर चोट लगी हुई है। थाना साहनेवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 103, 115(2) , 351(1), 191(3), 190 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह दियोल से जब इस घटनाक्रम के बारे पूछा तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नो बाइट। मुझे इस केस में कुछ भी बोलने की अथार्टी नहीं है। लूटपाट का आरोप लगाकर हत्यारों ने पीटा पुलिस को जानकारी देते हुए मनी के भाई रुपिंदर सिंह ने बताया है कि उसका भाई मनी और गुरमीत सिंह दोनों नहर पुल के पास शराब के ठेके से शराब लेकर पुल पार कर रहे थे। तभी 10 से 12 प्रवासी व्यक्ति आए। उन लोगों ने उसके भाई और दोस्त गुरमीत को लूटपाट करने वाले अपराधी कहकर बुलाया। आरोपियों ने उनकी बेट और दात के साथ मारपीट की और मनी को नहर में जान से मारने की नीयत के साथ फेंक दिया। मनी का शव अभी तक पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *