आकाश और कार्तिक खेलेंगे रणजी ट्रॉफी:कार्तिक की बैटिंग ने सेलेक्टर्स को लुभाया, आकाश की बॉलिंग ने कई बैट्समैन को किया क्लीन बोल्ड

भरतपुर के रहने वाले एक बॉलर और एक बैट्समैन रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। यह टूर्नामेंट BCCI द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने भरतपुर के दोनों खिलाडियों को चुना है। कार्तिक शर्मा (18) राइट हैंड मिडिल आर्डर बैट्समैन हैं और, आकाश सिंह (21) लेफ्ट आर्म फ़ास्ट बॉलर हैं। कार्तिक राइट हैंड मिडिल आर्डर बैट्समैन हैं जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि राजस्थान टीम का पहला मैच 15 अक्टूबर को होगा। यह मैच राजसमंद में मिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। कार्तिक शर्मा अंडर-14, 16, 19 ट्रॉफी के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा कार्तिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम से भी खेल चुके हैं। कार्तिक शर्मा ने पिछले साल राजस्थान से खेलते हुए पूरे सीजन में 1770 राण बनाए हैं। आकाश लेफ्ट आर्म फ़ास्ट बॉलर हैं आकाश सिंह पिछले 4 सालों से आईपीएल में कई टीमों के साथ खेल रहे हैं। राजस्थान से भी रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और T-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। आकाश कुछ दिनों पहले बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से भी खेले थे। आकाश ने बड़ौदा में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया था। दोनों के सेलेक्शन के बाद पूरे भरतपुर जिला क्रिकेट संघ में ख़ुशी की लहर है। सभी पदाधिकारियों ने के दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *