भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन आज उदयपुर से रवाना:जगन्नाथ धाम, बैधनाथ धाम समेत 15 तीर्थ स्थानों का करवाएंगे दर्शन, 12 दिन का टूर

देश के अलग-अलग गौरव स्थलों तक जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन आज उदयपुर से रवाना हुई। आईआरसीटीसी की ओर चलाई जा चल रही यह ट्रेन 12 दिन में 15 से ज्यादा बड़े तीर्थ स्थानों पर यात्रियों को दर्शन करवाएगी। यात्रा का पहला पड़ाव 4 अक्टूबर को जगन्नाथ पूरी में दर्शन के साथ होगा। इस ट्रेन में 92 यात्री सफर कर रहे हैं। फूल माला पहनाकर तीर्थ यात्रियों को किया रवाना
उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन आज सुबह 10:30 बजे रवाना हुई। यात्रा पर जाने वाले पैसेंजर्स को छोड़ने आए उनके परिजनों ने फूल माला पहनाकर रवाना किया। ट्रेन को भी विशेष रूप से सजाया गया था। ट्रेन चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर और सवाई माधोपुर से यात्रियों को लेकर जाएगी। आईआरसीटीसी के अपर महा प्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह ने बताया- ट्रेन में अलग अलग 3 श्रेणियों में बुकिंग रखी गई थी। इनमें कन्फर्म बर्थ, होटल-आवास, खानपान, ट्रांसपोर्टेशन, मंदिर दर्शन और और इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेन में यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ यात्रियों ने ट्रेन की सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जताई। इन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन 15 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे ट्रेन उदयपुर वापस आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *