बैंक खातों का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार:इन्वेस्टमेंट के नाम पर कमीशन का लालच देते; मोबाइल और 10 हजार रुपए जब्त

अनूपपुर पुलिस ने बैंक खातों का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में रीवा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लोगों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर बैंक खातों का उपयोग करने का लालच देकर ठगी करते थे। कोतवाली अनूपपुर में भास्कर बंजारे (26 वर्ष, अनूपपुर निवासी) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को सामतपुर तालाब के पास उनकी मुलाकात रीवा निवासी कार्तिकेय पाण्डेय और योगेश मिश्रा से हुई थी। आरोपियों ने खुद को अनूपपुर के बस स्टैंड स्थित होटल एन.के. में रुका हुआ बताया और बैंक खातों का उपयोग निवेश के लिए करने पर बड़े मुनाफे का झांसा दिया। भास्कर बंजारे ने आरोपियों की बातों पर विश्वास कर अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अनूपपुर के खाते की जानकारी दी। इसके बाद उनके खाते में 97,500 रुपये जमा हुए, जिसे आरोपियों ने उनसे निकलवाकर अपने पास रख लिया। आरोपियों ने बंजारे से अतिरिक्त 10,000 रुप, भी लिए और लाभ देने का आश्वासन भी दिया। इसी तरह, पिपरिया निवासी विकास पटेल के साथ भी बैंक खाते का उपयोग कर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली अनूपपुर थाने में धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के लिए टीम इंदौर रवाना पुलिस ने अनूपपुर बस स्टैंड के पास होटल एन.के. से आरोपी योगेश मिश्रा (पिता नागेंद्र मिश्रा, 21 वर्ष, निवासी शारदापुरम, थाना समान, जिला रीवा) और कार्तिकेय पाण्डेय (पिता ओमप्रकाश पाण्डेय, 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैकुंठपुर, थाना सिरमौर, जिला रीवा) को गिरफ्तार किया। जांच के लिए टीम इंदौर रवाना की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *