डूंगरपुर में ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान:भाजपा का आत्मनिर्भर अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा

डूंगरपुर में भाजपा के आत्मनिर्भर अभियान प्रभारी प्रमोद सामर ने कहा कि ‘स्वदेशी अपनाओ’ केवल नारा नहीं बल्कि जन आंदोलन बनना चाहिए। तभी इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी। वे शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और महामंत्री पंकज जैन भी मौजूद रहे। 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक अभियान सामर ने बताया कि भाजपा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान कर रही है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि इस अवधि में जिले के हर मंडल और गांव तक पहुंच बनाई जाए। अभियान का पहला चरण अक्टूबर में जिले स्तर पर चलेगा, जबकि दूसरा चरण नवंबर और दिसंबर में सभी मंडलों पर केंद्रित रहेगा। इन चरणों के दौरान जागरूकता और संपर्क कार्यक्रम होंगे। अभियान के तहत व्यापारी सम्मेलन, उद्योग सम्मेलन, प्रभात फेरी, किसान मार्च और स्वदेशी मशाल यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का कहना है कि यह अभियान केवल पार्टी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आमजन को जोड़ते हुए इसे व्यापक रूप दिया जाएगा। उद्देश्य है कि लोग भारतीय उत्पादों को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *