भरतपुर में खांसी की दवा पीने से एक बुजुर्ग महिला की तबियत ख़राब हो गई। जिसके बाद महिला को आरबीएम अस्पताल लाया गया। महिला ने बताया की रात को उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उसने खांसी की दवा पी ली। खांसी की दवा पीने के बाद उसे उल्टियां होने लगी और घबराहट हो गई। उसके बाद परिजन महिला को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे। महिला का इलाज जारी है। कल रात महिला ने पिया खांसी का सिरप रामदेई (60) निवासी गुंडवा गांव ने बताया कि कल मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए मैंने घर पर रखा खांसी का सिरप पी लिया। यह दवा महिला ने 7 दिन पहले सेटेलाइट हॉस्पिटल से ली थी। महिला के पोते को भी खांसी थी। कल उसने खांसी की दवा पी थी। जिसके बाद उसे भी चक्कर आने लगे। परिजनों को लगा ऐसे ही चक्कर आ रहे हैं इसलिए उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सांस लेने में दिक्कत होने पर रात को महिला ने दो ढक्कन सिरप पी लिया। चक्कर, उल्टी और खुजली से परेशान हुई महिला महिला ने बताया की दवा लेने के बाद वह 2 घंटे तक गहरी नींद में सोती रही। रात 12 वह उठी तो, उसके शरीर में खुजली होने लगी। पूरे चेहरे पर जलन होने लगी। सुबह जब महिला उठी तो, उसे चक्कर आने लगे और कुछ देर बाद उल्टियां होने लगी। उसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। उसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक डॉक्टर को महिला को दिखाया। डॉक्टर को वह दवा भी दिखाई जो महिला ने ली थी। तब गांव के डॉक्टर ने कहा की आरबीएम अस्पताल में दिखाओ तब महिला को RBM अस्पताल लाया गया।


