बालोतरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया:सड़क पर सामग्री डालने पर जुर्माना लगाया, ठेले हटवाए, अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी

बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति को देखा और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इन इलाकों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर चौहान नाहटा हॉस्पिटल से रामदेव हॉस्पिटल, जानवी हॉस्पिटल, मदर टेरेसा स्कूल, वाडिया मस्जिद, पूर्व सभापति रतन जी खत्री की गली और लाल जी का थान स्थित गलियों में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को गली-गलियारों और मुख्य रास्तों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रास्ते में मलबा डालने वालों पर लगाया जुर्माना वार्ड नंबर 18 में सफाई कार्यों के निरीक्षण के दौरान रमजान पुत्र हाजी शम्मी मोहम्मद द्वारा भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालकर रास्ता अवरुद्ध करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। भवन के मालिक से ही सड़क पर फैली निर्माण सामग्री हटवाई गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने चेतावनी दी कि सड़क पर भवन निर्माण सामग्री या मलबा डालकर रास्ता रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर खड़े ठेले हटवाए इसके अतिरिक्त, पुरानी सब्जी मंडी के आगे सड़क पर खड़े ठेलों को हटाने के भी निर्देश दिए गए ताकि यातायात सुचारु रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्था और स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौहान ने सफाई कर्मियों और नगर परिषद अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी शहर की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *