यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में ट्रेन के अंदर वेंडर 14 रुपए का रेल नीर 20 रुपए में दे रहा, विरोध करने पर यात्री को पीटा

झांसी रेल मंडल में चल रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अंदर यात्री को वेंडर ने पीटा। उसने रेल नीर की बोतल 14 रुपए की मांग ली थी। इससे गुस्साए वेंडर ने पहले ट्रेन की चेन पुलिंग की, फिर यात्री को जमकर पीटा। इसकी शिकायत यात्री ने की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, हजरत निजामुद्दीन से चलकर यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12630 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री निजामुद्दीन से सवार हुआ था। ट्रेन जब झांसी पहुंचने वाली थी तो यश नाम के एक यात्री ने वेंडर से पहले समोसे खरीदे, इस पर वेंडर ने ओवर चार्जिंग करते हुए ज्यादा पैसे ले लिए। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा; 3 की मौत पीलीभीत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। सभी लोग अर्टिगा कार से दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर होने पर सड़क किनारे खड़े थे तभी एक ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 5 बजे हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। जबकि, एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में हनुमान चालीसा पाठ करने से रोका, बोले- अब कान में आवाज नहीं आनी चाहिए वाराणसी के मदनपुरा प्राचीन हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजने पर विवाद हो गया। इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मंदिर के पुजारी संजय प्रजापति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों अब्दुल नासिर और उसके बेटे को अरेस्ट भी कर लिया है। आरोप है की दोनों ने गुरुवार की सुबह मंदिर में बज रहे हनुमान चालीसा के पाठ को रोकने को कहा और लड़ाई-झगड़े पर उतर आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में एक करोड़ की चोरी करने वाले का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी, गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी की थी झांसी में एक करोड़ की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने शुक्रवार देर रात हुए एक एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया है। चोर के पैर में पुलिस की गोली लगी है। दूसरे साथी कुट्‌टू को पुलिसवालों ने घेरकर पकड़ लिया। हालांकि, तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, दो माह पहले हुई एक करोड़ की चोरी को 8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। पहले गुब्बारे बेचने के बहाने बदमाशों ने जमींदार महेंद्र सिंह यादव के बंगले की रेकी की थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के बदमाशों को बुलाकर शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा रिकॉर्ड हो गया था। पढ़ें पूरी खबर.. संत प्रेमानंद महाराज की दो दिन से पदयात्रा नहीं निकली:दर्शन करने आये भक्त मायूस, आश्रम की तरह से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज दो दिन से पदयात्रा पर नहीं निकले हैं। शुक्रवार और शनिवार को संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा न निकलने पर दर्शन करने आए भक्त मायूस हैं। पदयात्रा न निकलने की वजह स्पष्ट नहीं है। केली कुंज आश्रम की तरफ से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। संत प्रेमानंद महाराज जिस मार्ग से पदयात्रा करते हैं, रात से ही भक्त उस मार्ग पर आने शुरू हो गए। कोई वहीं पॉलीथिन बिछाकर सो गया तो कोई बैठकर इंतजार करने लगा। संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान होने वाले दर्शनों की चाहत में हजारों भक्त उस समय मायूस हो गए, जब पता चला कि संत महाराज पदयात्रा पर नहीं आएंगे। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में सड़क हादसे में दंपती की मौत, दो घायल; कैंटर से टकराई थी इको कार आगरा के आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार देर रात 1 बजे टाटा कैंटर और इको गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। यह हादसा बाजिदपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी सुभाष (पुत्र वीरी सिंह) और उनकी पत्नी रेखा के रूप में हुई है। घायलों में सुभाष के भाई सूरज (पुत्र वीरी सिंह) और साला उवाश (पुत्र टीकाराम) शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए फिरोजाबाद में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष को मारी गोली, बाइक-स्कार्पियो विवाद में गंभीर रूप से घायल फिरोजाबाद के थाना एका में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष सीटू यादव को गोली मार दी गई। घटना शुक्रवार रात नगला मुरली तिराहे पर बाइक और स्कार्पियो के बीच हुए विवाद के बाद हुई। गंभीर रूप से घायल सीटू यादव को आगरा रेफर किया गया है। पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें घायल सीटू यादव आरोपी का नाम लेते हुए गोली मारने की बात कह रहे हैं। एक अन्य हिस्से में आरोपी अपनी गाड़ी में तमंचा फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *