धमतरी में STF जवान सहित तीन दोस्तों की मौत:ट्रेलर से टकराई बाइक, टक्कर के बाद बुलेट में फंसा जवान,तीनों ने मौके पर दम तोड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सड़क हादसे में एसटीएफ जवान सहित तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को नगरी रोड पर कुकरेल के पास हुई, जब उनकी बुलेट बाइक भारत माला परियोजना के राखड़ से भरे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुलेट की ट्रेलर से टक्कर इतनी भीषण थी कि एसटीएफ जवान बाइक में ही फंस गया, जबकि उनके दोनों दोस्त सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा नगरी रोड पर कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ। तीनों दोस्त किसी काम से बुलेट से धमतरी आए थे और काम खत्म होने के बाद वे वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। उस वक्त अंधेरा हो चुका था और हल्की बारिश भी हो रही थी। शाम करीब 7 बजे, बाइक अचानक ट्रेलर में जा घुसी। सड़क हादसे में तीनों मृतकों की पहचान हुई मृतकों की पहचान एसटीएफ जवान डोमेश्वर नेताम (28 वर्ष), दिवस कोर्राम (35 वर्ष) और कालेश्वर यादव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। डोमेश्वर नेताम और दिवस कोर्राम बाजार कुर्रीडीह के निवासी थे, जबकि कालेश्वर यादव पीपरछेड़ी के रहने वाले थे। हादसे में बुलेट में फंस गया था एसटीएफ जवान टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार डोमेश्वर नेताम बाइक में ही फंस गए, जबकि उनके साथी दिवस कोर्राम और कालेश्वर यादव सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 108 एम्बुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे के बाद गांवों में शोक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार…6 युवकों की मौत:MP से ओडिशा जा रहे थे,मरने वालों में 4 इंदौर के; ब्रेक लगाने पर बेकाबू हुई छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। इनमें 4 मध्यप्रदेश के इंदौर और एक रतलाम का रहने वाला था। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना बागनदी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *