श्रीगंगानगर में छात्राओं ने कुश्ती में दिखाया दम:बीकानेर संभाग की 11 टीमें मैदान में, विजेता टीम नेशनल प्रतियोगिता में खेलेगी

श्रीगंगानगर के श्री गुरुनानक खालसा कॉलेज में महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर द्वारा 21वीं स्टेट इंटर कॉलेज पुरुष-महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एक दिवसीय इस रोमांचक आयोजन का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल बलदेव सिंह और स्टाफ ने ध्वजारोहण के साथ किया। संभाग की 11 टीमों ने लिया भाग प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग की 11 टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें रतनगढ़, नोहर, भादरा, सूरतगढ़, विजयनगर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की टीम शामिल थीं। जिसमें कुल 100 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मैच में सूरतगढ़ और रतनगढ़ की टीमें आमने-सामने थीं, जहां छात्राओं ने अपनी कुश्ती कला से सभी को प्रभावित किया। बोले- यह प्रतिभा को निखारने का अवसर मैदान में उनके दमखम और जज्बे ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। प्रिंसिपल बलदेव सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करती है। विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *