7 युवकों ने नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग से वसूली की:बोलेरो से ट्रैक्टर का रास्ता रोका, वाहन जब्त करने की धमकी दी

श्योपुर देहात थाना क्षेत्र में नकली पुलिसकर्मियों ने एक ट्रैक्टर चालक से एक हजार रुपए की वसूली की है। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। प्रेमसर गांव के पास बोलेरो सवार 7 युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 60 साल के मोहम्मद सुभान से यह राशि ठगी। जानकारी के अनुसार, पानडी निवासी मोहम्मद सुभान शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने घर लौट रहे थे। प्रेमसर गांव के आगे एक सफेद बोलेरो गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी से उतरे युवकों ने सुभान को धमकाते हुए कहा कि उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया जाएगा और भारी जुर्माना लगेगा। पूछताछ करने पर मौके से भागे युवक पीड़ित सुभान ने बताया कि बोलेरो में पुलिस की वर्दी भी टंगी थी, जिससे वह संकोच में पड़ गए और ट्रैक्टर बचाने के लिए एक हजार रुपए दे दिए। घटना के बाद घबराए सुभान ने फोन पर अपने बच्चों को पूरी बात बताई। उनके बच्चों ने तुरंत बोलेरो गाड़ी की तलाश शुरू की और बंजारा डैम के पास उसे रोक लिया। जब बच्चों ने युवकों से पूछताछ की, तो वे मौके से भाग निकले। पीड़ित ने केस दर्ज कराया शनिवार को मोहम्मद सुभान ने देहात थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बोलेरो वाहन और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *