गढ़वा में महिला ने सल्फास खाकर दी जान:पति की फोटो देवरानी के मोबाइल में देख बढ़ा था विवाद, गढ़वा की थी रहने वाली

गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी देवरानी के मोबाइल में पति का फोटो देखने के बाद जहर खा लिया। मंगल सिंह की पत्नी 35 वर्षीय शशिकला देवी की पलामू में इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शशिकला ने अपनी देवरानी जयंती देवी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया था। गंभीर हालत में उसे पहले गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। एमएमसीएच पहुंचने के कुछ देर बाद शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पति का फोटो देवरानी के मोबाइल में देख जेठानी हो गई थी नाराज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की। शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतका के पति ने बताया कि उसकी फोटो भाई की पत्नी के मोबाइल फोन में था, जिसे देखकर शशिकला नाराज हो गई थी। इसी फोटो को लेकर दोनों जेठानी-देवरानी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने जहर खा लिया। शशिकला की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका एक बच्चा है। उसका मायका गढ़वा के नगर ऊंटरी के सीमलिया में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *