जमशेदपुर में 24 घंटे में दो चेन स्नैचिंग:कदमा क्षेत्र में फुटबॉलर और महिला से लाखों के गहने लूटे

जमशेदपुर में स्नेचर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने कदमा थाना क्षेत्र में दो चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। शुक्रवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले फुटबॉलर रामदेव को हथियार का भय दिखाकर सोने की चेन लूट ली गई। वहीं, शनिवार को फॉर्म एरिया रोड नंबर दस में निकली महिला सुधा राव के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सुधा राव के अनुसार, लूटे गए गहनों की कीमत लगभग 4 लाख रुपए थी। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे निष्क्रिय बताया है। सुधा राव की पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं है और नशेड़ियों को दोषी ठहरा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर भी सवाल उठाए हैं, जिस पर पुलिस लगाम लगाने में असफल रही है। 24 घंटे के भीतर हुई इन दो घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *