पंजाब के लुधियाना में आज सर्राफा बाजार में मशहूर दलीपा पूरी वाले का निगम के सफाई सेवक से पंगा पड़ गया। सफाई सेवक ने पहले दलीपा की दुकान से पूरियां खाई। फिर उसने दही पैक करवाया। दही पैक करने वाले कर्मी ने उससे पैसे मांग लिए। इतने में गुस्साए सफाई सेवक ने उसके साथ बहसबाजी की। कुछ देर बाद वह कूड़े से भरा रेहड़ा लेकर वहां आया और बीच बाजार दलीपा की दुकान के बाहर पलटा दिया। दुकानदार ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे गालियां भी दी और शराब पीकर वही सड़क पर लेट गया। दही के पैसे मांगने पर कूड़ा फेंका जानकारी देते हुए दुकानदार सुरिंदर कुमार ने कहा कि आज एक निगम का कर्मचारी आया। उसने पहले सब्जी ली फिर उसने दही पैक करवाया। जिस कर्मी ने दही पैक किया उसने उससे पैसे मांग लिए। इतने में गुस्से में आकर इस निगम कर्मी ने दुकान के बाहर कूड़ा फेंक दिया। इलाके के नंबरदार और पार्षद को भी सूचना दी। मांग है कि हमारी दुकानदारी खराब हो रही है। बीमारियां फैलने का पूरा डर बना है। हमारा कारोबार खाने-पीने के सामान का है। पहले कभी इस कर्मचारी को देखा नहीं अन्यथा हम जरूरतमंदों से पैसे लेते भी नहीं है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना दुकानदार अनीश पुरी नीशू ने कहा कि पूरी लस्सी की दलीपा पूरी की मशहूर दुकान है। पहले कर्मचारी ने पूरियां खाई फिर दही पैक करवाया। उससे जब पैसे मांगे तो उसने कूड़ा फेंक दिया। ये घटना सीसीटीवी में भी कैद है। निगम का ये सरासर धक्का है। यदि दुकानदार ने पैसे मांग लिए है तो इस तरह की हरकतें निगम कर्मी कर रहे है। हमारे इस दुकानदार के पास पुलिस और अन्य विभागों से भी लोग पूरियां खाने आते है। कई हार तो ये उनसे पैसे भी नहीं लेते। आज यदि निगम के कर्मी से पैसे मांग लिए तो उसने कूड़ा फेंक दिया। प्रशासन से मांग है कि इस तरह की धक्केशाही रोकी जाए। आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाए।


