अंबाला में चेन स्नैचिंग करने वाले दो अरेस्ट:पंजाब के रहने वाले, काम से जा रही महिला, पीछे से बाइक पर आए बदमाश

अंबाला के थाना महेशनगर क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को ब्रह्मकुमारी चौक के पास अर्जुन नगर निवासी दिनेश की पत्नी से अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सोने की चेन छीन ली थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना महेशनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीआईए-2 को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी। सीआईए-2 के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी आकाशदीप सिंह और लखबीर सिंह, निवासी अंबेडकर नगर मॉडल टाऊन, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और चोरी की सोने की चेन भी बरामद हुई है। 2 अक्टूबर को हुई थी घटना पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनेश ने बताया कि वारदात के समय उसकी पत्नी ब्रह्मकुमारी चौक के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर सोने की चेन छीन ली। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से वारदात की अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि किसी और संभावित वारदात को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *