नूरपुर में दो तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने चरस बरामद किया, एक आरोपी पर पहले से केस, जांच जारी

नूरपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ज्वाली पुलिस थाना की टीम ने स्पैल इलाके में नाकाबंदी के दौरान 406 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को की गई। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल (नं. HP54D-8757) की तलाशी ली, जिस पर नितिन कुमार और रोहित कुमार सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उनके कब्जे से 406 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला नंबर 127/25 दर्ज किया है। एक आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नितिन कुमार नाम पहले से आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज है। उसके खिलाफ ज्वाली पुलिस स्टेशन में पहले से ही एफआईआर नंबर 112/22 (दिनांक 11.08.22) धारा 379, 34 आईपीसी के तहत चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक (SP) नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *