चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाला गिरफ्तार:बंद मकान से 60 वर्षीय महिला ने चुराए थे जेवर, रेवाड़ी में जाकर सुनार को बेचे थे

खैरथल पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला, एक बाल अपचारी और एक सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार चौधरी (आईपीएस) के निर्देश पर की गई। 30 जून को हुआ था मामला दर्ज ये मामला 30 जून को बद्री प्रसाद जाटव निवासी पाटनिया मोहल्ला, खैरथल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट से जुड़ा है। उन्होंने बताया- उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां और कान के टॉप्स सहित अन्य आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और साइबर तकनीक का इस्तेमाल किया। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने एक बाल अपचारी और 60 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया। हरियाणा में बेचा चोरी का माल पूछताछ में सामने आया कि चोरी का माल रेवाड़ी, हरियाणा के 47 वर्षीय सुनार अमित सोनी पुत्र जसवंत सिंह सोनी को बेचा गया था। पुलिस ने अमित सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। खैरथल थाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया- खैरथल पुलिस अपराधियों पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि चोरी और अन्य अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एएसआई धर्मसिंह, कांस्टेबल विजय सिंह, पुष्पेंद्रसिंह, हरकेश, तथा साइबर सेल के कांस्टेबल हरीश कुमार, ईश्वरसिंह, वीरेंद्रसिंह और महिला कांस्टेबल मनीषा शामिल थे। कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह की इसमें विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *