ढाई करोड़ का सोना पहनकर बांसवाड़ा आए सिंगर गोल्डकिंग:बोले- हर हर मोदी गाने ने फेमस किया; गरबा कार्यक्रम में देंगे परफॉर्मेंस

ढाई से तीन करोड़ का सोना पहनकर शनिवार को पंजाबी सिंगर गोल्डकिंग बलजीत सिंह बांसवाड़ा पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत कीं। उन्होंने कहा- वे पंजाब से है। अपने गले और शरीर पर कुल ढाई किलो सोना पहनकर घूमते हैं। इस सोने की कीमत करीब तीन करोड़ हैं। उन्हें सोना पहनकर घूमने का शौक हैं, जिसे पूरा करता हूं। गोल्ड किंग ने बताया कि वे हर हर मोदी-घर घर मोदी गाना गाने के बाद बहुत फेमस हुए हैं। अब उनकी अपनी पहचान हैं, लोग जानने लगे हैं। 45 दिनों तक महाकुंभ में रहे
उन्होंने बताया कि 45 दिनों तक साधारण रूप में महाकुंभ में रहे। इस बारे में किसी को भनक तक नहीं लगने दीं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ कीं। कहा- प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है। इसी के लिए हर हर मोदी, घर घर मोदी गाना गाया था। बचपन से ही सिंगिग का शौक हैं, इसलिए इसी पैशन को फॉलो करते हैं। गरबा कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति
वे शहर के रतलाम मार्ग स्थित गणगौर वाटिका में आज शाम 7 बजे होने वाले गरबा कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देंगे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर हैं। कार्यक्रम में शहरवासी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा खेलने के लिए बड़ी संख्या में भाग लेंगे। साथ ही गुजरात की यश जानी और उनकी टीम भी प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति देने वाले तीन बेस्ट कपल डांसर सहित कई तरह के पुरस्कार भी रखे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *