यूडीएच मंत्री खर्रा ने अजमेर में शिविरों का किया अवलोकन:कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-वे सरकारी सम्पति लूटते थे, हम राहत दे रहें

स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा शनिवार को अजमेर आए और यहां चल रहे शहरी सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान खर्रा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि वे सरकारी सम्पति लूटने का जरिया शिविरों को बनाते थे और ये शिविर आम जनता को राहत देने वाले है। यहीं मूल अन्तर है। शास्त्री नगर में शिविर के दौरान खर्रा ने कहा कि शिविरो में लोगों को राहत मिल रही है। शिविर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक लग रहे हैं। इनमे ंकई प्रकार के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। समय पर इनका निस्तारण किया जा रहा है। अगर ज्यादा आए तो बाद में समय सीमा तय कर उनका निस्तारण कर राहत दी जाएगी। इस दौरान खर्रा ने कहा कि समस्या नहीं है और आम नागरिक नहीं आ रहे है तो अच्छी बात है। वहां के अधिकारियों ने समय रहते समस्याओं का निस्तारण कर दिया। इस दौरान शिविर में खर्रा ने पट्‌टा वितरण भी किया। जताया रोष, तो बोले मंत्री-फैलने से काम नहीं होगा मंत्री के सामने एक व्यक्ति ने कहा कि आज की तारीख में लैंड ऑफ लैंड में पृथ्वीराज नगर में 105 पट्‌टे बाकी है। लेकिन अजमेर विकास प्राधिकरण ने आज तक नहीं दिया। बाद में लोगों ने समझाइश कर मामला शांत किया। इस पर मंत्री ने कहा कि अनावश्यक झुमले बाजी कर काम निकालने का दबाव नहीं चलेगा। भगवान ने मुझे इतनी बुद्धि दी है। फैलने से मेरे यहां काम नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *