धौलपुर में सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर जब्त किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सचिन (25) पुत्र मुख्तियार, निवासी डल्ला चक्कर का पुरा, थाना सदर धौलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे विश्नौदा के पास बाड़ी रोड से पकड़ा। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और वृत्ताधिकारी मुनेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 03(1) और 25(1)(ए) के तहत प्रकरण संख्या 336/2025 दर्ज किया है। जब्त किए गए कट्टे के संबंध में उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।


