जैसलमेर में NSUI ने CM का पुतला जलाया:प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, बोले-‘बड़ा आंदोलन हो सकता है’

जैसलमेर में शनिवार को एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर हनुमान चौराहे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया और जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर प्रताप सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषरहित कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके साथ हुई अन्यायपूर्ण कार्रवाई पर उचित हस्तक्षेप किया जाए। अन्यथा वे आगे बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं पर झूठे केस, गाड़ियों को भी नुकसान का आरोप एनएसयूआई के मानाराम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप गलत और राजनीतिक प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनके नेताओं और सदस्यों को अनुचित रूप से हिरासत में रखा है। उन्हें विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी निजी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर प्रताप सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषरहित कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके साथ हुई अन्यायपूर्ण कार्रवाई पर उचित हस्तक्षेप किया जाए। बड़े आंदोलन की दी चेतावनी एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया, तो संगठन राज्यभर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। कार्यकर्ता इस प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संगठन के नेताओं के समर्थन के रूप में देख रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। प्रशासन ने फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की कोशिश की है, लेकिन NSUI के नेताओं ने साफ किया है कि उनकी मांगों पर यदि ध्यान नहीं दिया गया, तो संघर्ष और तेज़ होगा। शस्त्र पूजा के दौरान हुई घटना राजस्थान विश्वविद्यालय में शस्त्र पूजा के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और RSS में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें NSUI के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में घायल एनएसयूआई कार्यकर्ता रवींद्र से मुलाकात की। इस दौरान गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने कहा कि विश्वविद्यालय में शस्त्र पूजा के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मौजूदगी में हमला हुआ। यह घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *