पाली में करंट से झुलसा श्रमिक:मकान निर्माण का काम करते समय लगा करंट

पाली में शनिवार को मकान निर्माण का काम करते समय 35 साल का श्रमिक करंट लगने से झुलस गया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के राजेन्द्र नगर महादेव बगेची के पास एक निर्माणाधीन मकान पर शनिवार को पाली शहर के नया गांव निवासी 35 साल का मजदूर उदाराम पुत्र शैतानराम काम कर रहा था। इस दौरान पानी की मोटर चल रही थी। जिसका तार एक जगह से कटा हुआ था। जिस पर पैर लगने से मजदूर उदाराम झुलस गया। जिसे तुरंत मकान मालिक इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां ट्रोमा वार्ड में उसका उपचार शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मजदूर के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर देख उन्होंने भी राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *