दिनदहाड़े डीजे संचालक को गोली मारी:सतना में बाइक सवार तीन युवकों ने की फायरिंग; गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर

सतना में एक डीजे संचालक को दिनदहाड़े बीच चौराहे पर गोली मार दी गई। बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर फायरिंग की। गोली उसके सीने में लगी। इससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना शनिवार दोपहर को लखन चौराहे की है। अंकुर गुप्ता (24) टिकरिया गोला के रहने वाले हैं। शुक्रवार रात दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के बाद बजरहा टोला के कुछ युवकों ने उन पर डीजे बजाने का दबाव बनाया था। अंकुर ने प्रशासनिक अनुमति न होने का हवाला देते हुए मना कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। काले रंग की बाइक से आए थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक लखन चौराहा पहुंचे। उन्होंने सीधे अंकुर गुप्ता पर फायरिंग कर दी। आरोपी सिटी कोतवाली क्षेत्र के बजरहा टोला के निवासी हैं। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की शुरू
पुलिस ने घायल अंकुर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *