हरदा के टिमरनी में कल चार घंटे बिजली कटौती:उन्द्राकच्छ और चारखेड़ा फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अनुसार, हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र में कल (रविवार) चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते की जाएगी। वितरण केंद्र टिमरनी के प्रबंधक आर.डी. लभानिया ने बताया कि 33 केवी और 11 केवी लाइन फीडरों पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके कारण टिमरनी, उन्द्राकच्छ और चारखेड़ा उपकेंद्रों सहित इनसे जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्य की प्रगति के आधार पर बिजली बहाली के समय में परिवर्तन संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *