बूंदी के लाखेरी क्षेत्र में अप व डाउन लाइन के बीच एक युवक का शव मिला है। युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। लाखेरी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा ने बताया कि ने बताया कि बुधवार सुबह साढे़ सात बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि लाखेरी रेलवे स्टेशन व पापडी फाटक के बीच एक शव पडा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव अप व डाउन लाइन के बीच पड़ा था। ऐसी आशंका है कि रात मे युवक गफलत मे ट्रेन से गिर गया होगा। युवक के पास से पहचान के कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके चलते शव को लाखेरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। नहीं हुई पहचान
मृतक युवक की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच है। रंग गोरा लंबाई करीब पांच साढ़े पांच फुट के आसपास है। पैरों में स्पार्क की काले रंग की सैंडल, नीले रंग की टी शर्ट जिस पर सुपर ड्राई ,काले सफेद हरा रंग का हुडी पहन रखा है। नायकी का काले रंग का लोअर पहन रखा है। पहचान का दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। कंटेट : ओमपाल सिंह


