केंद्रीय मंत्री शेखावत पहुंचें तिरुमाला:नए वर्ष पर तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

केन्द्रीय संस्कृति एवम् पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नववर्ष पर तिरूपति बालाजी मंदिर में धोक लगाई। शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ मन्दिर में दर्शन किए। देश में खुशहाली की कामना करते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि तिरुमाला का यह अलौकिक स्थान वास्तव में “भूलोक वैकुंठम” है।
नव वर्ष भगवान तिरुपति बालाजी के चरणों में समस्त मनोभावों के समर्पण से प्रारंभ हुआ। संसार के स्वामी भगवान श्री वेंकटेश्वर भारत पर अपनी छत्रछाया बनाए रखें।
“2025” नव उत्कर्ष का एक और वर्ष है
केन्द्रीय संस्कृति एवम् पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को नए साल की बधाई शुभकामना दी और कहा कि
वर्ष 2047 के विकसित भारत की दिशा में 140 करोड़ संकल्पों के साथ “2025” नव उत्कर्ष का एक और वर्ष है। अब हम समृद्धि के समवेत लक्ष्य से 22 चरण दूर हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने आव्हान किया कि नव वर्षारंभ में संस्कृति, विरासत, एकता, सद्भाव और निरंतर विकास का सामूहिक उत्सव हृदयपूर्वक मनाएँ। नए भारत के संकल्प से विकसित भारत की सिद्धि तक नववर्ष की अपार शुभकामनाएँ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *