एसपी ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को किया रवाना:महिलाओं की सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी तैनात

नववर्ष के मौके पर एसपी ऑफिस से कालिका पेट्रोलिंग की तीन यूनिट को पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं की सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहकर मनचलों पर नजर रखेगी। एसपी अरशद अली ने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों के घूमने-फिरने या बदमाशी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए तैनात रहेगी। इसके साथ-साथ सिटीजन वुमेन हेल्प एप भी राजस्थान पुलिस की ओर से लॉन्च किया गया है। इस एप पर एमरजेंसी एसओएस शुरू कर दिया है। एक पुश बटन के साथ ही पुलिस के पास कॉल आएगी। इसके बाद कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व 1090 व्हीकल मौके पर पहुंचेगा। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की प्राथमिकता के अनुसार नववर्ष पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया है। अभी तीन यूनिट बनाई गई है। प्रत्येक वाहन पर दो-दो प्रशिक्षित बालिकाएं रहेंगी जो आत्मरक्षा के लिए भी प्रशिक्षित हैं और वाहन चलाने के लिए भी। राज्य सरकार की ओर से इस यूनिट को नई स्कूटियां उपलब्ध करवाई गई है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला मुख्यालय पर रहेगी। आगामी समय में इसे आवश्यकतानुसार बड़े कस्बों में भी भेजा जाएगा। इस मौके पर एएसपी जनेश तंवर, डीएसपी मीनाक्षी, एससीएसटी सैल सीओ रणवीर साईं, महिला पुलिस थाना प्रभारी कविता पूनिया, पुलिस निरीक्षक सुभाष कच्छावा सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी अरशद अली ने बताया कि नए साल में नई उमंग और नई ऊर्जा के साथ नशे व जुए-सट्टे के खिलाफ काम किया जाएगा। यही ध्येय रहेगा कि जिस प्रकार जुआ-सट्टा व नशे के खिलाफ जो कार्रवाई पूरी टीम ने मिलकर की। उसी तरह की कार्रवाई पूरी व दोगुनी ऊर्जा के साथ करेगी ताकि जहां पर भी थोड़ा बहुत नशा बिक रहा है वह जड़मूल से नष्ट हो जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *