भीलवाड़ा जिले के ड्रोइंग एसोसिएशन एवं समस्त लेबर्स ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर ज्ञापन सौंपते हुए ठेकेदार पन्नालाल चौधरी पर संगीन आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में बताया कि पटेल नगर में रहने वाले ठेकेदार पन्ना लाल ने भीलवाड़ा ने एक अवैध आपराधिक गिरोह बना रखा है, जो रीको औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय है। यह गिरोह माधव सूटिंग फैक्ट्री के पास रिको क्षेत्र में डेरा जमाए रहता है और वहां काम करने वाले मजदूरों को डराता-धमकाता है। मजदूरों को फैक्ट्री में काम करने से जबरन रोकता है और अगर कोई मजदूर उनकी बात नहीं मानता तो उसे जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। गिरोह के बदमाश मजदूरों के साथ ही ठेकेदारों को भी डराकर उन्हें फैक्ट्रियों में ठेका छोड़ने के लिए मजबूर करता है और अपने नजदीकी लोगों को ठेका दिलवाता है। चौधरी स्वयं एवं उसके रिश्तेदार मिलाकर करीब 70 से अधिक ठेके रीको क्षेत्र में नियंत्रित कर रहे हैं। ड्रोइंग और पिनिंग जैसे तकनीकी कार्यों में लगे मजदूरों का आरोप है कि इस गिरोह के इशारे पर उनके गुंडों द्वारा उनके हाथों की अंगुलियां तक तुड़वाई जाती हैं ताकि वे मशीनों पर काम नहीं कर सकें। इस तरह की आपराधिक गतिविधियों से करीब 500 से 700 मजदूर प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें राजस्थान के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से आए श्रमिक भी शामिल हैं। ज्ञापन में बताया कि इस गिरोह द्वारा पूर्व में भी एक मजदूर कमल गुर्जर के साथ गंभीर मारपीट कर उसे घायल किया गया था। आरोप है कि पहले उसे बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारी गई, फिर हाथ-पैर बुरी तरह से तोड़ दिए गए। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, लेकिन इसके बावजूद मुख्य आरोपी पन्नालाल पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और वो पुलिस को मैनेज कर मामले से बच निकला। लेबर संघों ने एसपी से से मांग की है कि चौधरी एवं उसके गिरोह के सदस्यों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और मजदूर वर्ग को राहत प्रदान की जाए। ये मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और श्रमिकों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।


