RLD पार्टी की ओर से रविवार को भरतपुर के बयाना में किसान मजदूर एकता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसको लेकर पार्टी के नेता तैयारियों में लग गए हैं। RLD के नेता किसान और मजदूरों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी आएंगे। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां किसान मजदूर एकता सम्मेलन के लिए भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग और RLD के जिला अध्यक्ष संतोष फौजदार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया। RLD तीसरे मोर्चे के रूप में उभरेगी इस दौरान विधायक सुभाष गर्ग ने कहा- राष्ट्रीय लोकदल तीसरे मोर्चे के रूप में उभरकर आ रहा हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की सोच उनके द्वारा किए गए किसानों के काम, गरीब, मजदूरों के लिए किए गए कामों पर चर्चा की जाएगी।


