कड़ोदिया में एनएसएस का पहला एक दिवसीय शिविर:छात्रों ने की स्कूल परिसर की सफाई, नशे से दूर रहने की ली शपथ

झालावाड़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कड़ोदिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 11 और 12 के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। मोहम्मद हनीफ अंसारी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों और सामाजिक कार्यों में योगदान के बारे में मार्गदर्शन दिया। व्याख्याता लक्ष्मण राठौर ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के महत्व के बारे में समझाया। स्वच्छता ही सेवा विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, स्वयंसेवकों ने विभिन्न विषयों पर वार्ताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने स्कूल परिसर की स्वच्छता का कार्य भी किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को अल्पाहार वितरित किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने सामाजिक कार्यों में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *