धौलपुर पुलिस ने अमन ठाकुर हत्याकांड के चौथे आरोपी अंकित उर्फ छोटू ठाकुर (19) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 23 सितंबर 2025 को ग्राम नगला दरवेशा में हुई अमन ठाकुर की गोली मारकर हत्या के मामले में की गई है। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर कैलाश विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। 24 सितंबर 2025 को जितेंद्र परमार ने दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2025 को उनका भतीजा अमन दुकान पर सामान लेने गया था। तभी बसेड़ी की तरफ से दो बाइक पर सवार अंकित उर्फ लुक्का, विवेक सहित छह लड़के आए और अमन के साथ मारपीट कर उसके पेट में गोली मार दी। अमन को धौलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मु.न. 341/25 धारा 115(2), 126(2), 189(2), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब तक की जांच में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 189(2), 103(1), 111(2) बीएनएस और 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया है। थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने 3 अक्टूबर 2025 को ओमप्रकाश एएसआई, सतेंद्र कानि. 169 और योगेश कानि. 1122 के साथ मिलकर धौलपुर जिले में आरोपियों की गहनता से तलाश की। इसी दौरान हत्या के चौथे आरोपी अंकित उर्फ छोटू पुत्र मनोज, निवासी पूठपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले ही दो आरोपी विवेक ठाकुर और अंकित उर्फ लुक्का को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में गठित टीमें लगातार जुटी हुई हैं।


