विधायक घोघरा बोले- आदिवासी हिंदू नहीं हैं:RSS-भाजपा को बताया हिंदुओं का ठेकेदार, आदिवासी बच्चों के धर्मांतरण का मुद्दा षड्यंत्र

राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने एक बार फिर आदिवासी हिंदू नहीं है का बयान दिया है। विधायक ने शहर के सेंट पोल स्कूल में पिछले दिनों आदिवासी बच्चों के धर्मांतरण के मुद्दे को आरएसएस और भाजपा का षड्यंत्र बताया। वहीं, दोवड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों के पक्ष में सर्वसमाज के प्रदर्शन का विरोध करते हुए उन्होंने भी आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने दोवड़ा थाने में चोरी के आरोपी से पूछताछ के दौरान मारपीट के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवक दिलीप अहारी की मौत पर सरकार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देना चाहिए था, लेकिन केवल 27.50 लाख में ही समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों को अब तक केवल सस्पेंड किया गया है, जबकि उन्हें बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने आसपुर क्षेत्र में सर्वसमाज की बैठक में पुलिसकर्मियों को फिर से बहाल करने की मांग का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिर से बहाल किया गया तो इसके खिलाफ हम आंदोलन करेंगे। घोघरा ने पिछले दिनों शहर के सेंट पोल स्कूल के हॉस्टल में कार्रवाई को भी भाजपा ओर आरएसएस का षडयंत्र बताया। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में आदिवासी बच्चे पढ़ते है। किसी भी पेरेंट्स को कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन धर्मांतरण के नाम पर भाजपा ओर आरएसएस के लोगों ने माहौल बिगाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग हिन्दुओं के ठेकेदार बनकर बैठे हैं, जबकि आदिवासी हिंदू नहीं है। आदिवासी की पूजा पद्धति, संस्कृति, रहन सहन अलग है। शहर के पातेला कच्ची बस्ती में दो समुदाय के बीच विवाद पर कहा कि शहर में शांत माहौल को भाजपा ओर आरएसएस के लोगों ने माहौल बिगाड़ने का काम किया है। इससे पहले विधायक गणेश घोघरा ने 9 मार्च 2021 को राजस्थान विधानसभा में आदिवासी हिंदू नहीं है वाला बयान दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *