स्टूडेंट्स को नशा बेचने वाला गिरफ्तार:तस्कर से स्मैक और रुपए बरामद, पहले भी कई मामले दर्ज

जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने नशे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.47 ग्राम स्मैक और 6560 रुपए भी बरामद किए गए है। आरोपी स्टूडेंट्स को नशा बेचता था। उस पहले भी नशा बेचने के कई मामले दर्ज है। डीसीपी वेस्ट हनुमान सहाय मीणा ने बताया- पुलिस मुख्यालय की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक विशेष अभियान चला रखा हैं। इसके तहत नशा बेचने,नशा करने और नशे की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष आदेश दिए हुए हैं। नशा बेचकर मिले रुपए बरामद
अभियान के तहत हरमाड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले रोशन (25) पुत्र घासीलाल निवासी सिलकी बाड़ा खंडेला मोड सीकर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छात्रों को नशे की खेप सप्लाई किया करता था। उसके संपर्क में कई युवक हैं, जो उससे नशा लेते थे। आरोपी से नशे की खेप बेचने के बाद मिले रुपयों को भी बरामद किया गया है। आरोपी किससे नशा खरीदता और किसे बेचा करता था, इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *