नए साल का स्वागत हर कोई अपने अंदाज में मना रहा था। कोई पार्टी तो कोई डांस और मस्ती के साथ सराबोर था। वहीं, जैन समाज के लोगों ने राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज के साथ नए साल का स्वागत किया। एक साथ कई दीपक जलाकर लोगो ने राष्ट्र संत की महाआरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। संत ने लोगो को नए साल की खुशहाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत देश के जगत गुरु था, है और रहेगा। राष्ट्र संत ओर भारत गौरव पुलक सागर महाराज के डूंगरपुर में ऋषभ कथा के आयोजन चल रहे है। कथा को लेकर डूंगरपुर समेत कई जगहों से जैन समाज के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। नए साल को लेकर जैन समाज की ओर से राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज की महाआरती उतारी गई। एक साथ सभी लोगो ने दीपक जलाए और संत की आरती उतारते हुए आशीर्वाद लिया। राष्ट्र संत ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि नए साल को प्रकाश में बदलने की कोशिश करे। सभी के जीवन में हजारों हजार खुशिया हो। आनंद हो, समृद्धि हो। धन धान्य से परिपूर्ण रहो। भारत की सनातन परंपरा, संस्कृति, भारत के रीति रिवाज, भारत की रस्में इन्हें अपने जीवन में उतारो और अपने देश को मजबूत करो। भारत सारी दुनिया का जगत गुरु था, है और रहेगा।


