गलती से जहरीली दवा पीने से महिला की मौत:इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा, पहले से बीमार चल रही थी

अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की जहरीली दवा खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उसने गलती से यह दवा ले ली थी। थाने के हेड कांस्टेबल बदन सिंह ने बताया जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतका सविता देवी पत्नी लक्ष्मी नारायण निवासी रामनगर की रहने वाली है। जिसे मंगलवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला बीमार थी। दवा की जगह दूसरी शीशी में रखी जहरीली दवा पी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *